फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में फंसे उपभोक्ताओं का लोड घटाने के लिए विजिलेंसकर्मी ने मांगे रुपये, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली चोरी में फंसे उपभोक्ताओं को बचाने के लिए एक विजिलेंसकर्मी ने रुपये मांगे। रुपये मांगने के घटनाक्रम का ऑडियो वायरल हुआ है। भाकियू असली के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से इस प्रकरण में शिकायत की है। जांच की मांग की गई है। अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऑडियो 6 मार्च का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें विजिलेंस टीम का बिजली कर्मचारी कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है। इस बातचीत के दौरान बिजली कर्मचारी कहता सुनाई दे रहा है कि जिन लोगों की बिजली चोरी पकड़ी है उनका लोड कम कर दूंगा लेकिन रुपये देने होंगे। इसी दौरान रुपये कहां है यह भी पूछता है। जब लोग कहते हैं कि रुपये लेकर मामला पूरा खत्म करना है तो बिजली कर्मचारी अगली सुबह कार्यालय में आने के लिए कहता है। लोग उसी समय काम करने के लिए आग्रह करते हैं। लेकिन जेई अगली सुबह ही काम करने की बात कहकर चला जाता है।
यह है मामला
अधीक्षण अभियंता से भाकियू असली के पदाधिकारियों ने जो शिकायत की है उसमें कहा गया है कि 6 मार्च को ईसापुर-मूसापुर गांव में विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। इस दौरान कनेक्शन धारकों को रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई थी और बचने के लिए 20 हजार रुपये प्रति उपभोक्ता मांगा गया था। जब रुपये नहीं दिए गए तो रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब ऑडियो देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अधीक्षण अभियंता से शिकायत करने वालों में भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, अर्जुन सिंह, मोहम्मद वारिस, मोरध्वज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के खिलाफ शिकायत आई है। लेकिन किसी का नाम नहीं खोला गया है। शिकायती पत्र के साथ एक ऑडियो भी है। मैं शिकायती पत्र और ऑडियो को मेरठ स्थित विभाग के मुख्यालय के लिए संदर्भित कर रहा हूं। ताकि जांच हो सके और हकीकत सामने आए।
विज्ञापन

आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें