फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में चौकसी बरकरार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी का पहरा

Thu, 05 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल को 10 दिन बीत गए हैं। शहर में माहौल भी शांत है। लेकिन एहतियाती तौर पर शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। जामा मस्जिद के दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा है। मस्जिद तक सिर्फ पैदल जा जाने का रास्ता है।
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया हुआ है। जहां बवाल हुआ था वहां पर पुलिस की मुस्तैदी ज्यादा दिख रही है। इसी क्रम में बुधवार की शाम को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फोर्स के साथ शहर के अलग अलग हिस्सों में पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। जिससे शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। एसपी ने बताया कि शहर में लोगों से संवाद किया है। अपील की है कि वह शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
बाजार सामान्य दिनों की तरह हुआ गुलजार
24 नवंबर के बाद से आठ दिन तक शहर का बाजार लगभग बंद सा रहा। पुलिस प्रशासन के प्रयास से बाजार को कारोबारियों ने खोला। सभी कारोबारियों में बवाल के बाद तमाम आशंकाएं थीं। जिसके चलते वह बाजार नहीं खोलना चाह रहे थे। इसके अलावा शहर के लोग बवाल के डर से नहीं निकल रहे थे और देहात का ग्राहक भी नहीं पहुंच रहा था। बुधवार को बाजार में काफी रौनक दिखाई दी। गांव देहात के ग्राहक भी खूब दिखाई दिए। देर शाम तक बाजार में भीड़ भी नजर आई। इससे यह साफ हो गया है कि बाजार में रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें