ग्रेटर नोएडा के एक्सो मार्ट में संभल के निर्यातक मोहम्मद शारिक अपने प्रोडक्ट को दिखाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
वहां पर 16 फरवरी को हस्त शिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर-2017 शुरू किया है। फेयर 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें संभल और सरायतरीन के निर्यातक शामिल हुए हैं।
फेयर में संभल और सरायतरीन में हड्डी सींग, रेजिन और लकड़ी से तैयार आर्टिफिशियल ज्वलेरी को विदेशी बायर्स ने पसंद किया है। कुछ बायर्स ने गिफ्ट आइटम में रुचि दिखाई है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 50 से अधिक देशों के बायर्स पहुंच चुके हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी और गिफ्ट आइटम के लिए अच्छी इनक्वायरी आ रही हैं। फेयर में मौजूद संभल व सरायतरीन के निर्यातकों ने बताया कि पहला दिन तो फीका रहा, लेकिन शुक्रवार को दूसरे दिन विदेशी बायर्स ने उत्साह दिखाया है। कुछ आर्डर भी मिले हैं।
निर्यातक सुहेल परवेज ने बताया कि यूरोप और अमेरिका के कई देशों में कम दाम और सुंदर डिजाइन वाली आर्टिफिशिल ज्वेलरी पसंद की जाती है। हड्डी सींग का नेचुरल प्रोडक्ट विदेशों में पहले से पसंद किया जाता है। ईपीसीएच के फेयर में इसके लिए प्रमोशन होता है, जिसका निर्यातकों को पूरे वर्ष लाभ मिलता है।