फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: सरेराह बाजार में मंदबुद्धि महिला द्वारा एक युवक की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंदबुद्धि महिला ने अपशब्द कहने पर एक युवक की जमकर पिटाई की। चप्पल व बाल्टी से मारपीट की। महिला ने छेड़खानी का आरोप भी लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला मंद बुद्धि है और इधर उधर ही भटकती रहती है। गुरुवार की शाम को मुख्य बाजार में एक छोले-भटूरे के ठेले पर काम करने वाले युवक के साथ महिला ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की है और अपशब्द कहे हैं। महिला ने चप्पल व बाल्टी से मारपीट की। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। शुक्रवार को यह वीडियो वायरल हुआ है। कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें