संभल। जुए के बड़े अड्डे जिले में संचालित हो रहे हैं। इसमें जिले के अवाला आसपास के जिलों से भी जुआरी शामिल होने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को एक ऐसे ही जुए के अड्डे का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कई लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। रुपये भी काफी लगा रहे हैं।
यह वीडियो कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन के नजदीक का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जो लोग बैठे हैं उनके हाथ में काफी सारी रुपये दिखाई दे रहे हैं और ताश के पत्तों के साथ रुपयों को भी लगा रहे हैं। कुछ लोग रुपये लेकर खड़े हुए हैं। इस बाबत जब कैलादेवी थाना प्रभारी संजीव कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कहीं जुआ नहीं हो रहा है। ऐसी कोई वीडियो भी नहीं मिली है। मालूम हो शुक्रवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के सेतुआ के जंगल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भी लोग काफी रुपये लगाकर जुआ खेल रहे थे।