फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले सदस्यों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस पर गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वाले आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को किसी तरह बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उसका मांस बेच देते हैं।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब तीन बजे हयातनगर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सरायतरीन में चांदी वाला बाग के नजदीक चार लोग दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने फायरिंग की तो पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई और किसी तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपनी पहचान संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी मारूफ, अरशद और रामपुर के मोहल्ला चरकवाली मस्जिद के नजदीक निवासी कलीम और आसिफ के रूप में कराई।
आरोपियों ने पुलिस पूूछताछ में बताया कि वह लोग छुट्टा गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांच बेच देते हैं। इस दौरान कोई रोकटोक करता है तो उस पर फायरिंग करते हैं। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। कई बार जेल जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ा लिया। बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें