चंदौसी। वीनस शुगर ने पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 32 करोड़ 80 लाख रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज कर दिया है। अब किसान कभी भी उसे निकाल सकते हैं। वीनस ग्रुप के सीईओ अनुपम कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि शुगर मिल किसानों को समय से भुगतान कराने हेतु प्रतिबद्ध है। आगामी सत्र में भी तीव्र भुगतान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि शरदकालीन गन्ने की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बुआई करें। गन्ने की फसल की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास करें। ब्यूरो