फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जलभराव के बीच सड़क पर खुले मैनहोल में घुस रहे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीकरी गेट पर नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव से सड़क पर खुले मैनहोल नजर नहीं आने से ई-रिक्शा व बाइकों के पहिये जाने से हादसे हो रहे हैं। वहीं नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने नालियों की सफाई कराने तक का प्रयास नहीं किया गया। जिससे नागरिकों में रोष है।
विज्ञापन

सीकरी गेट पर नालियों में गंदगी भरने व उनकी सफाई नहीं होने से पिछले चार दिनों से सीकरी गेट पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर मैनहोल खुले पड़े हैं। इससे जलभराव के दौरान ई-रिक्शा व बाइक सवारों को खुले मैनहोल नजर नहीं आने से वाहनों का पहिया खुले मैनहोल में जाने से हादसे हो रहे हैं।
शुक्रवार को जलभराव के बीच खुले मैनहोल में एक दर्जन वाहनों से अधिक वाहनों के पहिए खुले मैनहोल में जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ई-रिक्शा के पहिये खुले मैनहोल में जाने से नुकसान हुआ। मशक्कत के बाद पहिया खुले मैन होल से बाहर निकाला जा सका। वहीं शुक्रवार को भी सीकरी गेट पर जलभराव होने से स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। इस मार्ग पर स्नेह लता जूनियर हाईस्कूल, रफी व किदवई प्राइमरी स्कूल है। प्रतिदिन सैड़कों की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। सड़क पर जलभराव से स्कूल आने-जाने में बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने नालियों की सफाई कराना तक उचित नहीं समझा है। जिसका खामियाजा नागरिकों के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें