फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीएसटी दरें कम होने से बढ़ी वाहनों की बुकिंग, चमका कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरें कम किए जाने से लोगों में कार और बाइक खरीदने के लिए उत्साह बढ़ रहा है। लोग इन वाहनों को खरीदने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। जिस कारण कारोबार चमकने लगा है। लोग नवरात्र की शुरुआत से ही वाहन शोरूम से ले जाने लगे हैं और आगामी त्योहारों को लेकर भी वाहनों की बुकिंग करा दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, पेट्रोल/हाइब्रिड, एलपीजी, सीएनजी कार, डीजल, डीजल/हाइब्रिड तिपहिया वाहन, बाइक एवं सामान ढोने वाले वाहनों पर 28 फीसदी की जगह 18 फीसदी जीएसटी दर लागू की है। जब सरकार ने नई दर की घोषणा की तो लोगों में वाहनों को खरीदने का उत्साह बढ़ गया है। लोग वाहनों को बुक कराने लगे हैं। आगामी दिनों में भी शोरूम से वाहन उठाने के लिए तारीख भी तय कर दी हैं।
मुरादाबाद मार्ग पर स्थित मानिक सुजुकी से बाइक और स्कूटी को मिलाकर 10 वाहन बुक हो चुके हैं जबकि छह वाहन सोमवार को ही लोग लेकर गए हैं। वहीं अपार होंडा से लगातार वाहनों की बिक्री हो रही है। बताया गया है कि अपार होंडा से 100 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें बाइकें और स्कूटी शामिल हैं। इसी तरह सिरसी में संचालित मारुति सुजुकी शोरूम से 15 कारें बुक हो चुकी हैं। लोग लगातार कार, बाइक और स्कूटी खरीदने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। जिससे जीएसटी दरें कम होने के बाद कारोबार और चमकने लगा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारों के मौके पर कारोबार काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

0000000000000

बाइक और कारों के शोरूम पर बढ़ रही भीड़
जीएसटी की दरें कम होने को लेकर लोगों में बाइक और कार खरीदने के लिए उत्साह का माहौल बन रहा है। संभल में ही कार और बाइक के शोरूम पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग बाइक और कार पसंद करते हुए कीमत पूछ रहे हैं। लोगों को तसल्ली इस बात की है कि अब वाहन पर जीएसटी कम हो गई है। संवाद


000000000000
त्योहारों पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
संभल। नवरात्र में भी लोग वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। जिसके बाद धनतेरस और दीपावली आदि त्योहार भी आएंगे। इस बार जीएसटी दर कम हुई है तो त्योहारी सीजन में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वाहनों की ज्यादा बिक्री होगी।
0000000000000

कारोबारियों का कहना-
.मेरे यहां से हाल ही में छह गाड़ियां बिकी हैं। कई वाहन बुक हो चुके हैं। हालांकि यह वाहन जीएसटी की नई दर के मुताबिक बिके हैं लेकिन हमने पूर्व की जीएसटी दर पर ही खरीदारी की है। इससे नुकसान हो रहा है।
-मनोज सक्सेना, डायरेक्टर मानिक सुजुकी
000000000000


.जीएसटी की दरें कम होने से कारोबार बढ़ रहा है। बाइक और स्कूटी की एडवांस बुकिंग चल रही हैं। लोग एक्टिवा स्कूटर, साइन 100 डीलक्स और डिजिटल मीटर वाली एसपी 125 बाइक की मांग बढ़ी है।
-अपार गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर अपार होंडा

00000000000

.जीएसटी दर कम होने से कारों की बुकिंग में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। अब तक 15 कारें बुक हो गई हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वैगनआर कार की मांग है। दूसरे नंबर पर डिजायर और आल्टो है। लोग कारें खरीदने को उत्साहित हैं।
विज्ञापन

-शरद वर्मा, मैनेजर मारुति सुजुकी शोरूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें