फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीते समय तमंचे के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी एक युवक का वीडियो तमंचे के साथ शराब पीते हुए वायरल हुआ है। इस वीडियो की जानकारी पुलिस को हुई तो छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस का दावा है कि युवक को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक शराब पी रहा है और उसके पास तमंचा रखा है। वह युवक इस तमंचे को हाथ में उठाता है और बैठा रहता है।
विज्ञापन

युवक की इस स्थिति को किसी ने वीडियो में कैद किया। अब यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं है। यह वीडियो रजपुरा थाने की पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। युवक की तलाश की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है। युवक को जल्द गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले भी रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग करते हुए वायरल हुआ था। इसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें