फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विभागीय कार्यों में उदासीनता बरते जाने पर वीडीओ का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी न करने व जारी करने में अवैध धन की मांग करने समेत अन्य आरोपों को लेकर सीडीओ गोरखनाथ भटट की ओर से ब्लॉक बनियाखेड़ा के ग्राम विकास अधिकारी अनिल सागर को तत्काल प्रभाव से दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं।सीडीओ के मुताबिक, ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत रीठ के ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाए गए हैं कि वीडीओ की ओर से तैनाती अवधि से अब तक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं जा रहे हैं तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग की जाती है। वहीं, आवेदनों का समय से सत्यापन न किए जाने पर गांव की चार बेटियां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ से वंचित रहीं। इसके अलावा, 31 जुलाई को भी ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए वीडीओ पर गंभीर आरोप लगाए। इससे प्रतीत होता है कि वीडीओ की ओर से सरकारी कार्यों के निवर्हन में उदासीनता बरती जा रही है।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि इसके अलावा, उन्होंने राज्य वित्त व 15 वें वित्त आयोग के तहत रीठ क्लस्टर की समीक्षा की, तो सामने आया कि गांव रीठ के क्लस्टर के कई गांवों में 1905754 रुपये होने के बावजूद विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इनमें, गांव रीठ में 645454 रुपये, बहोरनपुर स्योंडारा में 429172 रुपये, जहांगीरपुर में 381544 रुपये, गुरसरी में 169822 रुपये, मल्लपुर भवानी में 149268 रुपये तथा धर्मपुर रत्ता में 120494 रुपये धनराशि का विकास कार्य कराए जाने में उपयोग नहीं किया गया है। इससे सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते विकास कार्यों में उदासीनता बरते जाने के आरोप में प्रशासनिक आधार पर वीडीओ को दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभागीय कार्रवाई शुरू किए जाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें