फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिल्ली मुख्यमंत्री पर हुए हमले की वार्ष्णेय यूथ संगठन ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन बुधवार को सीता रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर किया गया। बैठक में दिल्ली मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। भारतीय राजनीति में ये एक काला दिवस है। संगठन के प्रभात कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जन सुनवाई के दौरान हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने वाली एक सच्ची जनसेवक पर यह कायराना हमला न केवल लोकतंत्र की मर्यादाओं पर आघात है बल्कि महिला सशक्तिकरण की भावना पर भी एक सीधा प्रहार है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करते है कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसियां इस षड्यंत्र का पर्दाफाश करेंगी।
विज्ञापन

बैठक में मयंक वार्ष्णेय, ब्रजेश वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, देवेंद्र मोनू, अमित चौधरी, सन्नी शर्मा, लकी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें