फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंद मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोलागंज में चोरों ने दो बंद मकानों के ताले तोड़ कीमती सामान चोरी कर लिया। एक घटना की तहरीर थाने में दी गई। जबकि दूसरी घटना में मकान स्वामी परिवार सहित बिहार गया हुआ है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से नागरिकों को दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोशाला निवासी बंटी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गोलागंज में किराए का मकान लेकर रहता है। कुछ दिन पूर्व हादसे में बंटी की पत्नी पूनम के पैर में चोट लगी थी। तभी पूनम अपने ससुराल में रहती है। पति रोजाना रात को किराए के कमरे में आकर सो जाता था। शुक्रवार की रात बंटी अपने घर में अन्य परिजनों के साथ रुक गया और किराए के मकान में ताला लगा था। रात किसी समय चोरों ने मकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ लिया और अंदर घुस गए और सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की रात मकान के सामने रहने वाली पूनम की जेठानी रामकली ने मोबाइल से सूचना दी कि घर का ताला टूटा पड़ा है। जानकारी होने बंटी व उसकी पत्नी पूनम सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तो घर में ताला टूटा पड़ा था। बंटी ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर में बताया कि चोर घर से दो गुल्लक में से आठ हजार की नकदी, चांदी के खंडुए, एक चांदी की पाजेब, एक चांदी की तगड़ी व कीमती कपड़े चुरा ले गए।
जबकि गोलागंज निवासी इसरार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दो माह पहले बिहार गया हुआ है। शुक्रवार की रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ दिए। शनिवार की सुबह इसरार के मकान में चोरी की जानकारी होने पर पड़ोस में रहने वाले इसरार के चाचा ईदा पहुंचे। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों कितना सामान चोरी कर ले गए यह तो इसरार के आने के बाद ही मालूम पड़ेगा। घटना की सूचना मोबाइल से इसरार को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें