फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर में नाले के निर्माण कार्य में पीली ईंट का उपयोग, विरोध होने पर कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बदायूं-मेरठ हाईवे पर नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने से आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। कस्बाइयों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत डीएम से की है। वहीं शिकायत के बाद ईओ ने अभी तक हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

गुन्नौर नगर पंचायत में बदायूं मार्ग पर चंद्रशेखर पार्क के सामने नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। कस्बाइयों के अनुसार नाले के निर्माण में पूरी तरह अनियमितता बरती जा रही है। नाले में पीली ईंट के साथ ही निर्माण में लगने वाली अन्य सामग्री भी घटिया किस्म की है। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो नाले का निर्माण कार्य रुकवाने के लिए पहुंच गए। कस्बे के सुभाष कुमार, कादिर अली, बबलू सिंह, छोटे टेंट, राशिद अली ने कहा कि अगर घटिया सामग्री से नाले का निर्माण होगा तो एक दो बारसात में वह ढह जाएगा। जिससे पूर्व जैसी ही जलभराव की स्थिति बनी रहेगी। नगर के पानी की निकासी में समस्या पैदा होगी। निर्माण में लापरवाही बरतने की शिकायत लोगों ने डीएम से भी की है। फिलहाल कार्यदायी संस्था ने विरोध होने पर निर्माण कार्य रोक दिया है। विरोध होने के कुछ समय बाद ही पीली ईंटों को मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से हटवा दिया गया।
नाले में घटिया सामग्री उपयोग करने की शिकायत मिली है। फिलहाल कार्य रुकवा दिया गया है। अभी तक हुए निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। अगर अनियमितता बरती गई है तो निश्चित कार्रवाई होगी। -गुंजन गुप्ता, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें