फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंत्री के बयान से खफा बेसिक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। संसद में मंत्री जयंत चौधरी की ओर से दिए गए बयान से खफा बेसिक शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं बीएसए दफ्तर परिसर में एकत्र हुए और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंत्री जयंत चौधरी के वक्तव्य को लेकर प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष अंजीव श्रोत्रिय समेत अन्य पदाधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
शिक्षकों की ओर से सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षकों का शोषण करने में लगी हुई है। उस समय की तय योग्यता के आधार पर ही शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। अब करीब 30-35 साल बाद शिक्षकों से टीईटी करने के बाद ही नौकरी सुरक्षित रहने की बात कही जा रही है। यह घोर अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हुआ है। उस समय के बाद जो भी शिक्षक नियुक्त हुए है, वह सभी टीईटी पास हैं। फिर पुराने शिक्षकों से टीईटी कराने का औचित्य नहीं है। जिला मंत्री लायक सिंह यादव ने कहा कि टीईटी को लेकर यदि सरकार नहीं मानी, तो दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन होगा।
इस बीच, जिला संयुक्त मंत्री मुकेश गोयल समेत कोषाध्यक्ष मोहम्मद रईस, अनिल शर्मा, देवेश प्रताप सिंह, सुभाष यादव, नितिन चौधरी, रविंद्र अरोरा, अजीत सिंह, अनुराग शर्मा, अंजू, भुवि शर्मा, मोनिका सिंह, नीतू अग्रवाल, विदुषी व चयनिका आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें