फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना एजेंट कोरोना की जांच कराने पहुंचे, सीएचसी कर्मचारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जो लोग एजेंट बनाए जाएंगे वह अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। एंटीजन किट से जांच कराकर कोरोना की रिपोर्ट लेने के लिए काफी भीड़ दिखाई दी। असमोली सीएचसी पर भी शनिवार को ऐसे तमाम लोग पहुंचे जिन्हें कोरोना की रिपोर्ट बनवानी थी। लेकिन इस दौरान अवैध वसूली की बात सामने आई। रिपोर्ट कराने पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना होनी है। इस मतगणना में वही एजेंट शामिल होंगे जो स्वस्थ होंगे। इन लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कराई जाएगी। सेहत सही मिलने पर प्रवेश दे दिया जाएगा। अगर किसी मतगणना एजेंट के पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट है तो उसको इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसी क्रम में मतगणना एजेंट सीएचसी असमोली में जांच कराने पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने पर अवैध वसूली की बात कही गई और मतगणना एजेंट ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सामाजिक दूरी भी टूूट गई और संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ा। सीएचसी प्रभारी डा. संदीप राहल का कहना है कि उन्हें अवैध वसूली की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा किसी कर्मचारी ने किया है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें