फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 के पार, लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
संभल के तहसील रोड पर चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता लगाकर रिक्शा में जाता बुजुर्ग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। अचानक बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। सुबह से लेकर रात तक गर्मी बेहाल कर रही है। लू के थपेड़े बाहर निकलना मुश्किल कर रहे हैं। जो लोग आवश्यक कार्य से निकले वे परेशान नजर आए। तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने गमछा व अन्य कपड़ों का सहारा लिया। जिससे लू और तेज धूप से बचा जा सके। सोमवार को दोपहर 12 से 6 बजे तक 45 से 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान इस वर्ष का सबसे ज्यादा तापमान है। जिससे लोग बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

इस गर्मी की चपेट में आने से बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए दोपहर से शाम तक लोगों ने घरों में रहना बेहतर समझा और सूरज ढलने के बाद घरों से बाहर निकल कर आए। जो लोग दोपहर से शाम के समय तक आवश्यक कार्यों से बाहर निकले उन्होंने गमछा या छतरी का सहारा लिया।
इसके बाद ही अपनी मंजिल की ओर बढ़े। पैदल चलने वालों की हालत बेहद खराब दिखाई दी। क्योंकि इस समय यातायात व्यवस्था पर रोक लगी हुई है। स्थानीय लोग पैदल ही चलकर मंजिल तय कर लेते हैं, लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। तपिश भरी दोपहर लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें