दुष्कर्म पीड़िता ने मुरादाबाद के एक असपताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस मामले के आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती ने मुरादाबाद के अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती से मोहल्ले के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जिससे वह युवती गर्भवती हो गई। युवती के कान में परेशानी हुई तो उसकी मां दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई।
तब परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद युवती के पिता ने 17 अप्रैल 2024 को आरोपी कमल और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन मुरादाबाद ले गए। जहां पर उसने मृत शिशु को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद उसकी हालत भी बिगड़ गई।
जिस पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की रात दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ दिया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।