फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल के संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण, 500 लोग पाबंद

Thu, 26 Feb 2026 12:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, आरआरएफ और पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
संभल में फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंग एकादशी, होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर संभल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरआरएफ, पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर में  पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। 

विज्ञापन

सराय पुलिस चाैकी से गश्त शुरू 
बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने चौधरी सराय पुलिस चौकी से पैदल मार्च की शुरुआत की। यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील और मुख्य मार्गों से गुजरा। इसमें मनोकामना रोड, जामा मस्जिद, डाकखाना, मुख्य बाजार, कोतवाली, सराफा बाजार, नखासा चौराहा, खग्गू सराय और बल्ले की पुलिया शामिल थे। भोलेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने रंग एकादशी जुलूस के संभावित रूट का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के कानून व्यवस्था को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पाबंद किए गए असामाजिक तत्व
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में एहतियाती तौर पर 500 से अधिक ऐसे लोगों को पाबंद किया गया है। उनसे अशांति फैलाने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार गश्त की जा रही है।

विज्ञापन

यह अधिकारी रहे माैजूद 
अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, कोतवाल गजेंद्र सिंह, कोतवाल नखासा संदीप बालियान सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें