चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा राज्यमंत्री गुलाबदेवी को प्रत्याशी घोषित करने का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा बनियाखेड़ा मंडल, बहजोई मंडल पदाधिकारी अपना त्यागपत्र लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे। हालांकि जिलाध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि राज्यमंत्री और उनके पति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं। पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। बनियाखेड़ा मंडल महामंत्री राजेश कुमार मौर्य, सुखवीर पाल, चंद्रवीर सिंह, राजू राणा, रजनीश वार्ष्णेय, सौरभ कटेरिया सहित 15 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।