फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल की 11,203 व इंटर की 14,648 कॉपियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को जिले के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान हाईस्कूल की 11,203 और इंटरमीडिएट की 14,648 कॉपियों की जांच की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक हाईस्कूल की 1,46,886 और इंटर की 76,212 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के तहत मूल्यांकन कार्य कराया गया। एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में इंटरमीडिएट की 4,596 कॉपियों की जांच 89 परीक्षकों ने की। इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में 5,928 कॉपियों का मूल्यांकन 98 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि शंकर भूषण इंटर कॉलेज संभल में इंटर की 4,124 कॉपियों की जांच 71 परीक्षकों ने की।
हाईस्कूल स्तर पर हीरा देवी इंटर कॉलेज बहजोई में 6,307 कॉपियों का मूल्यांकन 245 परीक्षकों ने किया। वहीं, आचार्य मुक्तेश इंटर कॉलेज संभल में हाईस्कूल की 4,896 कॉपियों की जांच 161 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर निर्धारित नियमों के अनुसार मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें