फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छाबड़ा में संचालित अपंजीकृत अस्पताल किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने सोमवार को गांव छाबड़ा में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे एक अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अपंजीकृत अस्पताल के खिलाफ शिकायत पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने विभागीय टीम के साथ गांव छाबड़ा में रोड किनारे चल रहे त्रिवेणी हेल्थ केयर पर छापा मारा। जांच में क्लीनिक संचालिका चिकित्सा संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सकी। क्लीनिक अपंजीकृत पाये जाने पर सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि छाबड़ा में त्रिवेणी हेल्थ केयर नाम से संचालित क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पहले 13 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापा मारा गया था। उस समय उक्त अस्पताल बंद मिला था। जिस पर टीम बैरंग लौट गई थी। सोमवार को अस्पताल के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें