संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में स्थित अपंजीकृत क्लीनिक को सील किया गया है। दो दिन पहले यहां पर भर्ती महिला की डिलीवरी हुई और फिर उसकी बाद में मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करके कार्रवाई की मांग उठाई थी। नोडल अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा था कि रविवार को रजनी क्लीनिक पर महिला प्रसव के बाद मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचकर रजनी क्लीनिक के संचालक से पंजीकरण के प्रमाण पत्र और दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। अपंजीकृत चिकित्सक अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया है। अपंजीकृत का संचालन करने के मामले में बहजोई कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर राशि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।