फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर टांडा में अंपजीकृत क्लीनिक सील, असमोली में भी दो अपंजीकृत अस्पताल मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र और नोडल अधिकारी डॉ.संतोष पटेल ने शुक्रवार को असमोली में दो अस्पतालों पर चेकिंग की। दोनों अस्पताल बिना पंजीकरण चलते मिले। हैरानी उस समय हुई जब बिना पंजीकरण अस्पताल में सीजर किए जा रहे थे। एसडीएम ने इसे सील करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे अस्पताल में मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराए बिना डॉक्टर प्रैक्टिस करते मिले। इनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए। वहीं, मोहम्मदपुर टांडा में अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया गया है। अपंजीकृत क्लीनिकों की भरमार है। गांव-गांव अपंजीकृत क्लीनिक खुल गए हैं। इनमें न सिर्फ सर्दी, जुखाम का उपचार हो रहा है, बल्कि सीजर तक किए जा रहे हैं। असमोली में निजी अस्पताल में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र और नोडल अधिकारी डॉ.संतोष पटेल पहुंचे तो यही स्थिति मिली। अधिकारियों ने ऑपरेशन थियेटर को सील करने के निर्देश दिए लेकिन मौके पर वह सील नहीं हो सका। नोडल अधिकारी संतोष पटेल का कहना है कि उसे सील किया जाएगा। वहीं, असमोली में ही दूसरे निजी अस्पताल में एक एमबीबीएस डॉ. बिना मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के ही प्रैक्टिस करते मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, मोहम्मदपुर टांडा में चांद के अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया गया। चांद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें