फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यार्थियों की बनेगी अपार आईडी, एक क्लिक में मिलेगी संपूर्ण जानकारी

Sun, 17 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक देश-एक छात्र योजना के तहत ऑटोमेटिड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी को डीजी लॉकर से जोड़ा जाएगा। आईडी में 12 अंकों की यूनिक आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करने में भी मदद करेगी। इससे विद्यार्थियों को किसी भी स्कूल में दाखिला लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

संभल जिले में माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों की संख्या करीब 1300 है। जहां पर करीब ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इन विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में ड्रॉप आउट को खत्म करना है। आईडी बनने के बाद यदि कोई विद्यार्थी स्कूल छोड़ता है तो उसकी आसानी से पहचान की जा सकेगी। आईडी बनने पर विद्यार्थी देश में कहीं भी पढ़ेगा तो उसकी पहचान करना आसान होगा। हालांकि, इस आईडी को विद्यार्थी की पहचान के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि इसमें विद्यार्थी का नाम, पता, अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि इससे छात्रों के अंकपत्र उनके यूनिक आईडी पर स्वत: अपडेट हो जाएंगे और डीजी लॉकर के माध्यम से आईडी पर सुरक्षित सभी जानकारी कभी भी और कहीं भी देखा जा सकेंगी। यही नहीं, यू डायस पोर्टल पर छात्रों की शैक्षिक प्रगति व उनके परीक्षाफल को भी आईडी नंबर से देखा जा सकेगा और एक साथ दो विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की भी छंटनी हो सकेगी।
अपार आईडी से विद्यार्थियों की होगी पहचान
विद्यार्थियों की अपार आईडी को को डीजी लॉकर से भी जोड़ा जाएगा। इसमें विद्यार्थी शैक्षणिक दस्तावेज भी सुरक्षित रहेंगे। विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट को खत्म करने में आसानी होगी। जिले के सभी विद्यार्थियों को इस आईडी से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी छात्रों का ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों से भरवाया जाएगा सहमति पत्र छात्रों का अपार आईडी (एपीएएआर) बनाने से पहले विद्यालयों में अभिभावक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें अभिभावकों को इसके बारे में जागरूक करके इसके फायदे बताए जाएंगे। साथ ही, उनसे सहमति पत्र भरवाया जाएगा। जिसके बाद छात्रों की अपार आईडी बनाई जाएगी।
आधार कार्ड की तर्ज पर विद्यार्थियों की अपार आईडी पूरी पढ़ाई तक काम करेगी। इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। यदि छात्र कोई स्कूल, शहर, जिला, प्रदेश भी बदलता है, तो उसकी आईडी वही रहेगी और विद्यार्थी का सभी एकेडमिक रिकॉर्ड भी एक क्लिक पर मिलेगा। इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

वेदराम, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें