फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव जमालपुर डांडा के नजदीक बाइक सवार किसान गांव कहरौला गर्वी निवासी हरि भगवान 25 पुत्र हिमचल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की छानबीन की जा रही है। हरि भगवान सोमवार की शाम साढ़े सात बजे करीब बाइक द्वारा बबराला से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव जमालपुर के नजदीक पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी मंजू और दो बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बबराला गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें