फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस, दीपावली पर निर्बाध मिलेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संभल जिले में विद्युत निगम ने तैयारी शुरू की है। शहर में दो ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्घि के साथ लगाने के बाद अब आपूर्ति बाधित होने पर मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बिजली गुल होने या फाल्ट के बारे में सूचना देेने के लिए मंडल कार्यालय में यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 9193300411 है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड, संभल के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि विद्युत निगम की टीमों की ओर से लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि वह दीपावली पर घरों को जरूर रोशन करें, लेकिन अनावश्यक बिजली की खपत से भी बचें। इससे त्योहार की रंगत भी बनी रहेगी और अधिक बिजली बिल से भी उपभोक्ता बच सकेंगे। ऐसा करने से कुछ क्षेत्रों में ओवरलोड की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकेगी। बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता समस्या को दूर कराने का प्रयास करेंगे। विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में संबंधित एसडीओ ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे। वह अपने क्षेत्र में आने वाले विद्युत उपकेंद्रों के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। एक्सईएन ने बताया कि हुसैनी रोड पर पहले 100 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर था। विधायक निधि से क्षमता वृद्घि करके अब ढाई सौ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाकर चालू कराया गया है। वहीं रायसत्ती बिजलीघर क्षेत्र में क्षमता वृद्घि कराकर ढाई सौ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर चालू कराया गया है।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत 23 से 27 अक्तूबर तक 24 घंटे कंट्रोल रूम की स्थापना मंडल कार्यालय में कराई गई है। इसमें लगाए कर्मचारी पहली शिफ्ट छह बजे से दो बजे तक, दूसरी शिफ्ट में दो बजे से दस बजे तक और तीसरी शिफ्ट में दस बजे से सुबह छह तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें