रजपुरा। थाना क्षेत्र के अनूपशहर-बबराला मार्ग पर गांव बसंतपुर डांडा के पास अनियंत्रित कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव बंसतपुर डांडा निवासी बंटी शर्मा और नेकसे घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर बंटी गांव के ही अपने दोस्त नेकसे के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो कैंटर चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।