फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। रिश्तेदार को बिलारी छोड़कर घर आते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में धनुपुरा गांव निवासी मजदूर बादाम सिंह (24) की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी बादाम सिंह मजदूरी करता था। सोमवार की रात अपने रिश्तेदार को बिलारी छोड़ने गया था। देररात वहां से लौटते समय छाबड़ा-धनूपुरा गांव के बीच में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रात में कई बार उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें