दिल्ली से बदायूं जा रहा ऑटो अनूपशहर गंगा पुल के पास सड़क के गड्ढ़ों में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
जिला बदायूं के गांव बलिया निवासी चंद्रप्रकाश की ऑटो चालक थे। ऑटो की अंदर की सीट हटाकर में उसमें सब्जी बेचने का काम करते थे। दिल्ली में चंदप्रकाश की बहन की ननद की शादी थी। चंद्रप्रकाश अन्य परिजनों के साथ ऑटो में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की सुबह चंद्रप्रकाश परिजनों के साथ ऑटो से दिल्ली से वापस अपने घर बदायूं लौट रहे थे। अनूपशहर आते हुए जिले की सीमा में पुल गंगा के पास ऑटो सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में चंद्रप्रकाश (42), पत्नी दुर्गा (41), बेटा सचिन(14), भाई नरेशपाल (55), भतीजा आकाश (20), सुरेंद्र (14), बदायूं के गांव बिछुरिया निवासी रिश्तेदार सतेंद्र (14), शिवम (6) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि अनूपशहर पुल के नजदीक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई तथा सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार गुन्नौर सीएचसी में चल रहा है।