फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने ई-रिक्शा, बाइक सवार व एक अन्य कार को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट बेकाबू स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा, बाइक सवार व कार को टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। टक्कर मार कर भाग रहे कार चालक को राहगीरों ने दौड़ कर पकड़ लिया और घायलों के परिजनों की हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी वारिस, दानिश व ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कैफ किसी काम से सिरसी गए थे। रात को नौ बजे करीब वापस लौटते समय जैसे ही संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर पुल के नजदीक पहुंचे तो उनकी ई-रिक्शा अचानक बंद हो गई। ई-रिक्शा के बंद होने पर वारिस व दानिश ई-रिक्शा को धक्का लगाकर धकेल रहे थे। इसी दौरान सिरसी की ओर से आ रही बेकाबू स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद आगे जा रहे बाइक सवार व एक अन्य कार में भी टक्कर मार दी। इसमें वारिस व दानिश, ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कैफ व बाइक सवार मोहम्मद जमाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को कार समेत थाने ले गई। देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें