फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ पुलिस पर चाचा-भतीजे से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के की महिला ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में दरोगा व सिपाही पर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट करने और घर की महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 15 अगस्त को गांव में शराब बेचने के आरोप में पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर ले गई थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया। 21 अगस्त की रात करीब साढ़े 10.30 बजे आरोपी उसके परिवार को गाली दे रहा था। इसके बाद प्रार्थी के देवर उमेश व बेटे ने थाने में जाकर तहरीर दे दी। वहां से लौटते समय देवर के फोन पर थाना कुढ़फतेहगढ़ से फोन आया तथा घर पर मिलने की बात कही। कुछ देकर बाद थाने से दरोगा व सिपाही पहुंच गए। आरोप है कि दरोगा व सिपाही ने प्रार्थी के देवर व बेटे के साथ मारपीट की। बचाने के लिए घर की महिलाएं आई, तो उनके साथ भी अभद्रता और अश्लीलता की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। थप्पड़ लगने से बेटे नीलेश के कान में अंदर चोट आई है। पुलिस शिकायत करने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है। मामले की शिकायत थाने में, सीओ कार्यालय, एसपी से की जा चुकी है। अब पीड़िता ने मामले की डीएम से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें