फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले गया चाचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उसका सगा चाचा बहला फुसलाकर भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चाचा-भतीजी को लहरा नंगला श्याम से हिरासत में ले लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है तथा किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। जुनावई थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी से उसका चाचा छेड़खानी कर रहा था। किशोरी के पिता ने देख लिया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के पिता के साथ मारपीट की और शाम के समय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को लहरा नंगला श्याम के पास आरोपी को किशोरी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें