संभल। भारतीय किसान यूनियन असली ने अधिशासी अभियंता को बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि हसनपुरबीठा में आपूर्ति बहुत कम मिल रही है। सिंचाई बाधित होने से फसलें सूख रही हैं। वहीं अधिक बिलिंग के मामले सामने आने के बाद स्मार्ट मीटर न लगाए जाने का आग्रह है। अगर दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 30 अप्रैल को धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
डीएम ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाऊस का निरीक्षण किया
संभल। जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने शहजादी सराय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और एसडीएम निधि पटेल साथ रहीं। ब्यूरो