फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबलते दलिया के भगौने में गिरा मासूम झुलस कर मौत

Sat, 07 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
झुलस कर मासूम की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के गांव दयालपुर निवासी सचिन चौधरी का थाना बनियाठेर के गांव प्रह्लादपुर में फार्म हाउस है। बुधवार की शाम सचिन चौधरी की पत्नी रसोई गैस पर पशुओं के लिए भगौने में दलिया बना रही थी। पास में ही उनका ढाई वर्षीय पुत्र तनुज खेल रहा था। मां कुछ और काम करने लगी।
विज्ञापन


अचानक वहीं पर खेल रहा सचिन खौलते दलिये के भगौने में गिर गया। इससे वहां हाहाकार मच गया। मां ने भगौने से निकालकर ठंडे पानी के टब में डाल दिया। जिससे उसके सारे शरीर पर फफोले पड़ गए। वह देवर बॉबी के साथ मासूम को लेकर चंदौसी दौड़ी। चंदौसी में गोशाला रोड पर डेयरी संचालक सचिन चौधरी ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तनुज ने गुरुवार की सुबह पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें