फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो युवक स्नान करते समय डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गंगा तट किनारे अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो युवक गंगा में डूब गए। इसमें एक युवक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दूसरा युवक डूब गया। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव गांव ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तीन बजे करीब गुन्नौर थाना क्षेत्र के रिवाड़ा गांव के रहने वाले राजू वर्मा की मौत होने पर परिजन शव को गुन्नौर क्षेत्र के गंगा तट किनारे ईसमपुर घाट पर अंतिम संस्कार को ले गए थे। राजू वर्मा का अंतिम संस्कार होने के बाद सभी लोग गंगा में स्नान करने उतर गए। उसी दौरान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नाधौश निवासी अजय कुमार (21) पुत्र जालिम सिंह और गांव रिवाड़ा निवासी आशू पुत्र अशोक भी स्नान के लिए गंगा में चले गए। इसी दौरान दोनों युवक डूबने लगे। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीण बचाने के लिए दौड़ पड़े। आशू को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन अजय कुमार डूब गया। गोताखोरों को बुलाया गया। काफी तलाश के बाद शाम पौने सात बजे शव मिल सका। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अजय कुमार की शादी रिवाड़ा निवासी कुंवर पाल कश्यप की बेटी रेखा से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। गमी में शामिल होने के लिए आया था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने पीछे पत्नी व दो दिन की मासूम बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें