फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक-बुग्गी की भिड़ंत में दो युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के आसफपुर-बिलारी मार्ग पर दारनी बिजली घर के पास बाइक व बुग्गी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव रोजा निवासी अनेकपाल व मनोज रविवार को बदायूं जनपद के आसफपुर से होली मिलकर वापस घर लौट रहे थे। जब बाइक सवार युवक थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के आसफपुर-बिलारी मार्ग पर दारनी बिजली घर के पास पहुंचा ते सामने से आ रही बुग्गी से बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिन्हें 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें