जुनावई (संभल) । मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव दुबारी कलां के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान जिला बुलंदशहर निवासी रविंद्र (33) के रूप में आधार कार्ड के आधार पर हुई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई।
मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर दुबारी कलां के पास पुलिस को हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दो युवक गंभीर हालत में मिले। पास में ही उनकी बाइक पड़ी थी। घायलों को सीएचसी जुनावई वहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त रविंद्र (33) पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव बिलोना थाना डिबाई जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है, उसका नाम पता नहीं चल पाया है।