फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार मां की गोद से गिरा मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र में शाहाबाद बरी चौराहा मार्ग पर धनुपरा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक गिर गई और बाइक पर मां की गोद में बैठा मासूम छिटककर ट्रक के नीचे आ गया और उसकीमौत हो गई। दंपती का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना बहजोई के गांव बिसारू निवासी विष्णु, अपनी पत्नी वीरो के साथ रामपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से वापस आ रहे थे। शाहबाद से बरी चौराहा मार्ग पर गांव धनुपुरा के निकट सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। सभी लोग गिर गए और मां की गोद में बैठा ढाई वर्षीय बच्चा कुलदीप उर्फ शिवम छिटककर गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया। पहिये की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपती, उनकी बेटी शिवानी, संध्या, चांदनी बाल बाल बच गए। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। कुढफतेहगढ़ के थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि धनुपुरा गांव के निकट ट्रक से कुचलकर ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक पर दंपती और चार बच्चे थे सवार
कुढ़फतेह। बाइक पर विष्णु, उनकी पत्नी वीरो, और बच्चे सवार थे। दंपती के तीन बेटी और एक बेटा था। हादसे में बेटे की मौत हो गई है। दंपती का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें