फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टैंकर की टक्कर से कार सवार दो मजदूरों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई बबराला के बीच गांव खजरा खाकम के पास दूध के टैंकर की टक्कर से कार सवार गांव थाना बनियाठेर के गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी इश्तियाक अली (40) व मिद्दन (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नफीस घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार की रात करीब पौने बारह बजे हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक व घायल अतरौली में ईंट भट्टे पर चिनाई व मजदूरी करते थे। काम खत्म होने पर सभी कार में सवार होकर अतरौली से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वहीं हादसे में हुई कार सवारों की मौत से परिजन सदमे में हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र पवार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

परिजनों को बच्चों के पालन पोषण की चिंता बढ़ी
गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी इश्तियाक अली व मिद्दन की मौत से इनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इश्तियाक अली की पत्नी सलमा सदमे में है। पांच बच्चों में चार बेटियां अजरा, उजमा, अजनबी व नाजिय तथा बेटा उमेर के पालन-पोषण को लेकर परिजन चिंतित हैं। इसके अलावा मिद्दन की पत्नी रिहाना भी बेसुध है। उसके पांच बच्चों में चार बेटियां इरम, अलीशा, अदीबा व माहीनूर तथा बेटा हैदर अली के पालन-पोषण को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इश्तियाक के भाई भूरे खां की तहरीर पर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र पवार का कहना है कि दुग्ध टैंकर पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से भाग गया। आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें