फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ज्वेलर्स को चूना लगाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 12 घंटे में खुला चोरी का राज

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे में जेवरात की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने के तीन जोड़ी कानों के टॉप्स चोरी कर लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही चोरी का खुलासा कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए तीनों जोड़ी टॉप्स भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन




बबराला की लेखपाल कॉलोनी निवासी प्रिंस वर्मा की कस्बा जुनावई में प्रशांत ज्वेलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझा लिया और सोने के तीन जोड़ी कानों के टॉप्स चोरी कर लिए। चोरी किए गए टॉप्स का वजन 2.970 ग्राम, 2.086 ग्राम और 2.704 ग्राम बताया गया है। महिलाओं ने सोने के टॉप्स की जगह आर्टिफिशियल जेवर रख दिए और धोखाधड़ी कर वहां से फरार हो गईं।

दुकानदार प्रिंस की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने संकरा-अलीगढ़ मार्ग पर चबूतरा चौराहे के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शबीना उर्फ इमराना निवासी भुजपुरा टावर के पास सब्जी मंडी के पीछे, थाना कोतवाली नगर, अलीगढ़ तथा साजिया उर्फ रिजवाना निवासी टीला, अलीगढ़, हाल निवासी 24 अमृतपुरी छबील के पास, घाट गेट, जयपुर सिटी, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए तीन जोड़ी कानों के टॉप्स बरामद किए गए हैं। शबीना उर्फ इमराना के खिलाफ वर्ष 2021 में अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में चोरी और चोरी का माल बरामद होने का मुकदमा भी दर्ज है। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें