फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कपड़ों में छिपाकर पीतल के बर्तन चोरी कर ले गईं दो महिलाएं, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बर्तनों की दुकान से कपड़ों में छिपाकर दो महिलाएं पीतल के बर्तन चोरी कर ले गईं। जानकारी होने पर दुकानदार ने तलाश कर दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पीतल के बर्तन चोरी करने के आरोप में जिला मुरादाबाद के थाना गलशहीद के मोहल्ला मरकज वाली गली पक्की सराय निवासी महिला किशवरी उर्फ इशवरी व कमरजहां के खिलाफ चोरी व बरामदगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर ग्राहकों को बर्तन दिखा रहा था। तभी दो महिलाएं आईं और पीतल के बर्तन दिखाने की बात कहने लगीं। इस पर उसने महिलाओं को कई तरह के पीतल के बर्तन दिखाए। बाद में महिलाएं अपनी पसंद के बर्तन न होने की बात कहकर दुकान से चली गईं। बाद में उसने ध्यान से दुकान में देखा, तो कुछ बर्तन कम दिखाई दे रहे थे। इस पर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, तो पता चला कि दोनों महिलाएं करीब नौ किलोग्राम पीतल आदि के बर्तनों को कपड़ों में छिपाकर चोरी कर ले गई हैं। तलाश करने पर दोनों महिलाएं इस्लामनगर चौराहे पर मिलीं। इसके बाद महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिलाओं के पास से चोरी हुए बर्तनों की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें