फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में महिला से जेवर लूटने वाली दो बुर्कानशी गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सर्राफा बाजार में 15 जून को अधिवक्ता की बेटी के बैग से जेवर लूटने की घटना में शामिल दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो अन्य महिलाओं की पुलिस को तलाश है। पकड़ी गईं महिलाओं से पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है। आरोपी महिला दिल्ली, मुरादाबाद, काशीपुर में भी वारदात को अंजाम दे चुकी हैं।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली में वारदात का खुलासा करते हुए एसपी चक्रेेश मिश्र ने बताया कि चंदौसी केे मोहल्ला रामनौमी निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार की बेटी पूजा 15 जून को बाजार से जेवर खरीदने आई थी। वापस जाते समय बुर्का पहने चार महिलाओं ने बैग में रखे जेवर लूट लिए थे और फरार हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों महिलाएं मुरादाबाद की रहने वाले हैं। सूचना पर वारदात में शामिल दो महिलाओं को पुलिस ने बुधवार की सुबह बदायूं चुंगी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई एक चेन पीली धातु, तीन चेन पीली- सफेद धातु की, एक अंगूठी पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु बरामद की है। पकड़ी गईं महिलाओं में मुरादाबाद के थाना कटघर के करूला निवासी सिम्मी, थाना मझोला के कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी गुलफ्शा शामिल हैं। वारदात में शामिल दो अन्य महिलाओं की पुलिस को तलाश हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें