फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला से गलत काम कराने के लिए दवाब बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला पर दो महिलाओं ने गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर महिलाएं पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से आरोपी महिलाएं जेल भेजी गई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कैमा व नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्तयारपुर की रहने वाली दो महिलाओं ने अपनी बातों में फंसाया और बाद में गलत काम कराने का दबाव बनाने लगी। जब विरोध किया तो आरोपी महिलाओं ने एक वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया। इस दौरान 60 हजार रुपये वसूले।
इसके बाद भी परेशान कर रही थीं। कोतवाली के प्रभारी ओंमकार सिंह ने बताया कि इस मामले में नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्तयारपुर निवासी शकन्तुला व कैलादेवी थाना के गांव कैमा निवासी ममता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाएं जेल भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें