फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो ट्रैक्टर-ट्राली को कंटेनर ने रौंदा, तीन की मौत, 17 घायल

Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के निकट संभल-अनूपशहर मार्ग पर कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 से अधिक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी करीब 100 वर्षीय शीशपाल सिंह की रविवार को दिन में मौत हो गई। इनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के लोग सिसौना डांडा गंगाघाट पर गए थे। परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार और गांव वाले मिलाकर करीब 200 लोग भी साथ में थे। रात्रि में अंतिम संस्कार करके ट्रैक्टर-ट्राली से यह लोग लौटने लगे। संभल-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपपुर डांडा के पास जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली पहुंचे। वैसे ही सामने से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए। जबकि पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कंटेनर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में गांव लधनपुर निवासी घासीराम (60), महिपाल (54), गुमानी (42) की मौत हुई है। पुलिस ने इनके शव मोर्चरी में रखवाए हैं। जबकि घायलों की संख्या दस से अधिक है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।



हादसे की जानकारी मिलते ही दौड़ा जिला पुलिस प्रशासन
गांव दीपपुर डांडा में भयंकर हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन दौड़ा। जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ आलोक सिद्दू खुद मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स भी पहुंची है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सीएमओ, अतिरिक्त स्टॉफ बुलाया

हादसे के बाद सीएमओ डॉ.तरन्नुम रजा मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने अतिरिक्त स्टॉफ को बुलाया है। बहजोई सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विरास यादव समेत कई चिकित्सकों को रजपुरा सीएचसी बुलाया गया है। सभी घायलों को तत्काल उपचार दिया गया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें रेफर किया गया है।

कोट
तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है। अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर भेजकर बेहतर उपचार कराया जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें