बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात बबराला के नूरपुर तिराहे के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच दो बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। तो जानकारी मिली कि उनके पास दोनों बाइकें चोरी की है। साथ ही उनके पास से एक बोरे में बाइक के पुर्जें मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार निवासी गांव तुमरिया थाना रजपुरा और महेंद्र निवासी गांव देवपुरा बताया। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया।
घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस
बनियाठेर। भुलावई के अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव के राकेश, अजय, विनय और जॉनी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए उससे जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।