संभल। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिंघौला चेतसिंह में शनिवार की सुबह दस बजे करीब छत रिमझिम बारिश के दौरान गिर गई। इसमें किसान की दो बेटियां घायल हुई हैं। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया और उसके बाद हायर सेंटर ले गए। जहां हालत में ज्यादा सुधार नहीं है। किसान मुन्नालाल ने बताया कि रिमझिम बारिश के दौरान मकान की छत टपकने लगी थी। इसी दौरान उनकी 18 वर्षीय बेटी मीनू और 15 वर्षीय बेटी नीतू छत पर मरम्मत का काम कर रही थीं। अचानक छत गिर गई। इसमें दोनों बेटियां दब गईं। आनन फानन में गांव के चिकित्सक से उपचार कराया। सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीण का कहना है कि उनकी बेटियों की हालत में ज्यादा सुधार नहीं है।