हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर चौबे में बकरी का बच्चा छत पर जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें अजीजन, असमत, कासिम और शौकीन घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अख्तियारपुर चौबे में प्रथम पक्ष यामीन, मोमिन, इरफान और शबाना और दूसरे पक्ष अजीजन, असमत, कासिम, शौकीन के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। गाली-गलौच के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें अजीजन, असमत, कासिम, शौकीन को चोटें लगीं। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि असलम पुत्र नन्नू निवासी अख्तियारपुर चौबे की तहरीर पर इरफान पुत्र यामीन, मोमीन पुत्र यामीन, यामीन पुत्र गफ्फूर और शवाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसमें इरफान, मोमीन और यामीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।