फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेतुआ में मंगलवार को देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव सेतुआ में दो पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। लोगों में मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। एक पक्ष के जितेंद्र, दीपू, लोकेश और महिला इंद्रवती घायल हुए और दूसरे पक्ष से प्रेम सिंह भी चोटिल हुआ। घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां से इंद्रवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निशान्त राठी ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव नहरौली निवासी इदरीश उर्फ सूखा (70) सोमवार को किसी काम से साइकिल पर सवार होकर गांव अलिया नेकपुर गए थे। बड़े बेटे अनीस ने बताया कि दोपहर बाद वह घर वापस लौट रहे थे। गांव हरिपुर मिलक के पास पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें