फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, पथराव, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खेड़ामानी में बच्चों के पुराने झगड़े में शुक्रवार को दो पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। एक पक्ष के रामकिशन की तहरीर पर दूसरे पक्ष के दस लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के खेड़ा मानी गांव में करीब 12 दिन पहले बच्चों के झगड़े में विवाद हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद किया था। शुक्रवार सुबह को दोनों पक्षों की महिलाओं में फिर से कहासुनी हो गई और बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मारपीट में घायल एक पक्ष के प्रेमपाल, उसकी पत्नी भगवती, थान सिंह, कृष्णपाल, दूसरे पक्ष के देवेंद्र कुमार, खेमपाल सिंह, रामअवतार, विनीता पुत्री रामकिशन, मोकम, सूरजवती पत्नी खेम पाल, मनीष, अजब सिंह को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। मामले में एक पक्ष के रामकिशन ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रेमपाल, किशनपाल, राम भरोसे, राम रतन सहित 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा पथराव किए जाने को लेकर बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें